जुए और शराब की लत में इतना नीचे गिरा पति की पत्नी से कराने लगा देह ब्यापार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जुए और शराब की लत में इतना नीचे गिरा पति की पत्नी से कराने लगा देह ब्यापार
बरेली 08 अप्रैल 2022 -  यूपी के बरेली में पैसों की खातिर अपनी पत्नी से वैश्यावृति कराने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने जुआरी पति पर आरोप लगाया है कि वह लोगों से पैसे लेकर उससे जबरन वैश्यावृति कराता और विरोध करने पर मारपीट करता। जब विरोध ज्यादा किया तो उसे बंधक बनाकर बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर बंधक बना दिया। किसी तरह से इसकी सूचना बरेली वन स्टॉप सखी सेंटर तक पहुंचाई जिसके बाद यहां से टीम महिला को लेने के लिए बदायूं गई और वहां से उसे छुड़ाकर लाई। मामले में सुभाष नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

दरअसल, सुभाष नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 19 वर्ष पहले हुई थी। उसका पति शराबी जुआरी है। शादी में जो भी कुछ मिला उसने शराब और जुए में उड़ा दिया। इसके बाद सब सब कुछ खत्म हो गया तो उसने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र भी बेच दिया। इसके बाद भी पैसे कम पड़े तो उसने अपनी पत्नी को वैश्यावृति पर उतार दिया। लोगों से पैसे लेकर जबरन पत्नी को कमरे में बंद करता और लोगों को उसके पास भेज देता। आरोप है कि खुद कमरे के बाहर खड़ा होकर पहरा देता। और अंदर लोग उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते।

महिला का आरोप है कि जब-जब वो पैसे लेकर लोगों को कमरे में भेजता। तो वह उसके साथ दुष्कर्म करते। महिला चीखती और गिड़गिड़ाती तो पति कहता कि घर चलाने के लिए सब करना पड़ता है। आरोप है कि पति का यह भी कहना था कि अगर ऐसा नहीं करेगी तो वह उसे मार डालेगा।

पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो वह मकान बेचने और बच्चों से भीख मंगवाने की भी धमकी देने लगा आरोप है कि मामले में मामले की शिकायत कैंट और सुभाष नगर थाने में भी की। मगर उसकी किसी ने नहीं सुनी।

पीड़िता का आरोप कि पुलिस के नहीं सुनने के बाद उसके आरोपी पति ने 20 जनवरी को 8-10 लोगों के साथ मिलकर उसे जबरन उठाया और एंबुलेंस में ले जाकर बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बंधक बना दिया। इसके बाद किसी तरह से महिला ने अपनी सूचना जिला प्रोवेशन अधिकारी बरेली को दी। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर की टीम ने वहां जाकर उसे छुड़या। फिलहाल मामले में सुभाष नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

इस मामले में एस पी सिटी रवींद्र कुमार का कहना है की महिला की ओर से FIR कराई गई है। महिला के पति और उसके साथ 8-10 अज्ञात लोगों पर IPC की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। चूंकि मामला गंभीर है इसलिए जांच पड़ताल की जा रही है और विवेचना  के बाद कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH