12 साल की उम्र में हुआ था रेप , 28 साल बाद दर्ज हुआ मामला , DNA टेस्ट से हुई आरोपी की पहचान

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
12 साल की उम्र में हुआ था रेप , 28 साल बाद दर्ज हुआ मामला , DNA टेस्ट से हुई आरोपी की पहचान
शाहजहांपुर 08 अप्रैल 2022 -  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बलात्कार की एक घटना में 28 साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के समय पीड़िता 12 साल की थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा भेजे गए DNA नमूने की मंगलवार को आई रिपोर्ट में आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार के एक क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की घटना के समय उम्र 12 साल थी और मोहल्ले के ही आरोपी हसन तथा उसके छोटे भाई गुड्डू ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।
     
उन्होंने बताया, 'दुष्कर्म के बाद 13 साल की उम्र में पीड़िता गर्भवती हो गई और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को दे दिया था और पीड़िता अपने बहनोई के साथ रामपुर चली गई।'

संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के बहनोई ने उसकी शादी गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति से करा दी, मगर 10 वर्ष बाद जब उसके पति को दुष्कर्म की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी (पीड़िता) को तलाक दे दिया जिसके बाद पीड़िता अपने गांव उधमपुर में आकर रहने लगी।
     
उन्होंने बताया कि पीड़िता के बेटे ने करीब 27 साल बाद अपने माता-पिता के बारे में जानना चाहा तो पालन पोषण करने वाले व्यक्ति ने उसे उसकी मां का नाम बता दिया जिसके बाद बेटे ने अपनी मां से मुलाकात की। नगर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के मुताबिक, महिला ने उसे पूरी बात बतायी और उसके बाद महिला ने शिकायत दी और अदालत के आदेश पर सदर बाजार थाने में दो आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और आरोपियों तथा महिला एवं उसके बेटे का DNA परीक्षण कराया गया। 
    
उन्होंने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट में आरोपी गुड्डू का DNA पीड़िता के बेटे से मिल गया। उन्होंने बताया कि घटना के 27 वर्ष बाद अदालत के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में साक्ष्य तथा गवाह नहीं थे, इसीलिए DNA परीक्षण कराना आवश्यक हो गया था। संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपी गुड्डू की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है और उसकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH