छात्र के ID को हैक कर RKC के शिक्षकों को भेजा जाने लगा अश्लील मैसेज , अज्ञात हैकर के खिलाफ FIR दर्ज

धमतरी , 06-04-2022 9:09:00 AM
Anil Tamboli
छात्र के ID को हैक कर RKC के शिक्षकों को भेजा जाने लगा अश्लील मैसेज , अज्ञात हैकर के खिलाफ FIR दर्ज
धमतरी 06 अप्रैल 2022 -  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजकुमार कालेज में पढ़ रहे छात्र की लिंक आइडी हैक कर शिक्षकों को आपत्तिजनक संदेश भेजने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक राजकुमार कालेज में पढ़ रहे धमतरी के छात्र की लिंक आइडी हैक कर उसके शिक्षकाें को अपशब्द मैसेज भेजने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी ने अज्ञात हैकर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

सिटी कोतवाली थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी के व्यावसायी प्रयंक महावर के पुत्र रायपुर के राजकुमार कालेज में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत हैं। आनलाइन क्लास के लिए राजकुमार कालेज रायपुर से लिंक आइडी दी गई थी। आइडी को हैक कर स्कूल के टीचरों को अज्ञात हैकर अपशब्द भेजता था। इस संबंध में प्रयंक महावर ने साइबर सेल धमतरी में शिकायत की। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से कर आइडी और पासवर्ड को बदलवा दिया। फिर भी अज्ञात हैकर उसी आइडी टीचरों को काल करता था एवं अपशब्द मैसेज भेजता था।

चार अप्रैल को मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका मोबाइल हैक हो गया है। इसके बाद मोबाइल में स्वमेव एक फाइल डाऊनलोड हो गई। पांच अप्रैल की सुबह जब छात्र आनलाइन अपनी क्लास कर रहा था। उसी समय उसकी आइडी से एक अनजान मैसेज उसकी टीचर को गया कि कल हमने मोबाइल हैक कर लिया है। इस मैसेज का हमने स्क्रीन शाट भी लिया है एवं स्कूल के प्रिंसिपल को भी इसकी सूचना दे दी है।

इस तरह की घटना और मैसेज से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया है। बच्चे की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। हैकर की हरकतों से त्रस्त होकर बच्चे के पिता ने 05 अप्रैल को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात हैकर के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH