दुष्कर्म के आरोपी ने थाने को कराया सील , कई पुलिस वालों को भी होना पड़ा ,,
छत्तीसगढ़ , 06-07-2020 9:37:55 PM
बिलासपुर 06 जुलाई 2020 - न्यायधानी बिलासपुर में एक गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है, इस आरोपी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है।
सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करने के बाद अब आगामी आदेश तक इस थाने की सीमा में आने वाले सभी कार्य तारबाहर थाने से संचालित होंगे, बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में मैसूर से गिरफ्तार करके यहां उसे पुलिस लाई थी।


















