नेसनल हायवे में बड़ा सड़क हादसा , कार और डम्फर की टक्कर से 04 लोगो की मौत ,

उत्तर प्रदेश , 31-03-2022 5:21:54 PM
Anil Tamboli
नेसनल हायवे में बड़ा सड़क हादसा , कार और डम्फर की टक्कर से 04 लोगो की मौत ,
बाराबंकी 31 मार्च 2022 -  यूपी के बाराबंकी जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. दरअसल, यहां देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी. हादसा जिस वक्त हुआ कार में चार लोग सवार थे, जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे गंभीर घायल ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में स्थित हाथी का पुरवा गांव के समीप हुआ. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. सभी कार सवार प्रतापगढ़ जिले के निवासी थे और लखनऊ की तरफ जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक गांव के पास मुड़ रहे डंपर से तेज रफ्तार कार टकरा गई. डंपर में मिट्टी लदी हुई थी. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला. हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और चौथे गंभीर घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक देर रात हाथी का पुरवा गांव के पास एक डंपर मिट्टी लादकर हाईवे पर मुड़ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार इस डंपर में जा घुसी. हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना की जानकारी होते ही लोनीकटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों की मदद से कार सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। 

यहां पर डॉक्टरों ने इरशाद खान-30 वर्ष, अबूबकर राइन-32 वर्ष, लुकमान राइन-33 वर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे कार सवार इमरान-25 वर्ष को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा. जहां इलाज के दौरान इमरान की भी मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी होते ही प्रतापगढ़ जिले से मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे. युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH