जिले के किसान बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर , कर रहे है यह माँग , मांग पूरी नही होने पर दी यह चेतावनी

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिले के किसान बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर , कर रहे है यह माँग , मांग पूरी नही होने पर दी यह चेतावनी
बालोद 29 मार्च 2022 -  बालोद जिले के डौंडी तहसील स्थित ग्राम कुसुमटोला में सालों से अधूरे पड़े चिरकन बांध को पूरा कराने की मांग को लेकर एक बार फिर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। अधूरे बांध स्थल पर धरनारत किसानों का कहना है कि जब तक अधूरे बांध का काम शुरू नहीं होगा वे आंदोलन जारी रखेंगे। 

दो दिन में कोई सार्थक चर्चा नहीं हुई तो बांध स्थल से उठकर वे सड़क पर पंहुच कर चक्काजाम करेंगे। किसानों ने एक साल पहले अधूरे बांध को पूरा कराने की मांग को लेकर 21 से 23 सितंबर 2021 तक तीन दिवसीय धरना दिया था। किसानों के अनुसार उन्हें शासन-प्रशासन ने 21 जनवरी 2022 तक निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिससे नाराज कुसुमटोला सहित आस पास गांव के सैकड़ों ग्रामीण व किसान एक बार फिर बांध निर्माण पूर्ण करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। 

गौरतलब है कि 30 साल पूर्व अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के दौरान ग्राम कुसुमटोला सहित आसपास के गांव के किसानों की खेतों में सिंचाई के लिए चिरकन बांध का निर्माण प्रारंभ किया गया था। वर्तमान बालोद जिले के डौंडी तहसील स्थित कुसुमटोला के इस बांध का लगभग 80% निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। और बांध अब तक उसी हालत में अधूरा पड़ा है। गौरतलब है कि इस बांध के अधूरेपन से 30 वर्षों में किसानों की हितैषी बन, कई राजनीतिक पार्टियों की सरकारें आई और गईं, लोकसभा व विधानसभा में भी दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की सरकार रही है, जिससे कई नेताओं की तकदीर तो बदल गई, लेकिन बस नहीं बदली तो किसानों की तस्वीर और तकदीर। किसान आज भी अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। देखने वाली बात होगी इस किसानों की मांग शासन- प्रशासन कब तक पूरा कर पाती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH