बुटीक चलाने वाली महिला को प्यार के जाल में फंसा कर किया रेप फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखो रुपये

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बुटीक चलाने वाली महिला को प्यार के जाल में फंसा कर किया रेप फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखो रुपये
बिलासपुर 28 मार्च 2022 -  बिलासपुर में बुटिक चलाने वाली महिला से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले महिला से दोस्ती की थी। फिर उसकी तस्वीर लेकर अश्लील तस्वीरों से एडिट किया और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला को धमका कर उसने एप्पल फोन खरीदवाया और 01 लाख 80 हजार रुपए कीमती सोने की रिंग, वॉच सहित अन्य सामान भी ले लिए। फिर भी वह रुपयों की डिमांड करता रहा। तंग आकर महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 39 वर्षीय शादीशुदा महिला बुटिक सेंटर चलाती है। करीब चार साल पहले उसकी पहचान शंकू उर्फ शंकर जीवनानी से हुई। इस दौरान युवक ने उससे दोस्ती की। दोनों आपस में बातचीत करते रहे। आरोप है कि जनवरी 2021 में शंकर ने महिला की तस्वीर खींच ली थी, जिसे अश्लील तस्वीरों से एडिट कर वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसे बदनाम करने की धमकी देकर उससे रेप किया। इसके बाद से वह अलग-अलग बहाने से महिला से उगाही करता रहा।

पहले महिला अपनी बदनामी के डर से युवक की डिमांड पूरा करती रही। उसे एप्पल फोन खरीद कर दे दिया। एक लाख 80 हजार रुपए कीमती सोने की रिंग, वॉच, ब्लूटूथ वगैरह खरीदकर दिए। लेकिन, इसके बाद भी युवक रुपयों की डिमांड करता रहा। आखिरकार उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने अपनी पति को आपबीती बताई। फिर मामले की शिकायत तोरवा थाने में की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ भयादोहन व दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

TI सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी शंकर जीवनानी कपड़ा व्यापारी है। कोतवाली क्षेत्र के करबला में उसकी कपड़े की दुकान है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को भी पकड़ लिया है।
बुटीक चलाने वाली महिला को प्यार के जाल में फंसा कर किया रेप फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखो रुपये

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH