छत्तीसगढ़ के सरकारी शराब दुकानों में होगी 110 पदों पर भर्ती , तनख्वाह 12675 रुपए महीने

रायपुर , 27-03-2022 11:37:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सरकारी शराब दुकानों में होगी 110 पदों पर भर्ती , तनख्वाह 12675 रुपए महीने
रायपुर 27 मार्च 2022 -  सरकारी शराब दुकानों में 110 पदों पर भर्ती होगी. 12वीं पास चयनित अभ्यर्थी को 12675 रुपए सैलरी मिलेगी. एससी कैंडिडेट को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. रायपुर का जिला प्रशासन अलग-अलग सेगमेंट में प्लेसमेंट कैंप और स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम लांच कर रहा है. इनके तहत बेरोजगार युवाओं को सीधे नौकरी भी मिलेगी और ट्रेनिंग के बाद वह अपना करियर संवार सकते हैं. रायपुर में 30 मार्च को एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 110 पदों पर भर्ती की जाएगी. 31 मार्च तक अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेनिंग के आवेदन भी लिए जा रहे हैं. जानिए कैसे इन प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं बेरोजगार युवा।

रायपुर में चलने वाली सरकारी शराब की दुकानों में भी रोजगार का अवसर, बेरोजगारों को मिलने जा रहा है. 30 मार्च को रायपुर के पुराना पुलिस हेड क्वार्टर कैंपस में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर जिला रोजगार केंद्र की तरफ से आयोजित है. जिला रोजगार उप संचालक ने बताया कि ए टू जेड इंफ्रा सर्विस लिमिटेड सरकारी शराब दुकानों में 100 पदों पर भर्ती कर रही है. इसमें 12वीं पास आवेदक शामिल हो सकते हैं इन्हें हर महीने 12675 रुपए मिलेंगे।

इसी कैंपस में 30 मार्च को ही 10 अन्य पदों पर भी भर्ती होगी. जिसमें सुपरवाइजर, डीटीपी ट्रेनर, कंप्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर जैसे 10 पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, एग्रीकल्चर बीसीए में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इन 10 पदों पर 8000 से 12000 प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी. रायपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के लड़कियों के लिए उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार अलग-अलग ट्रेड यानी अलग-अलग प्रोफेशन में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं. ये ट्रेनिंग सिपेट रायपुर में ट्रेड मशीन ऑपरेटर योग्यता 10वीं पास, ट्रेड मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट योग्यता आठवीं पास की होगी. इस ट्रेनिंग के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार लड़के लड़कियों के रहने और खाने का भी इंतजाम किया जाएगा. इसके लिए 31 मार्च तक जिला अंत: व्यवसायी सहकारी समिति के दफ्तर जो कि रायपुर के कलेक्टर ऑफिस में रूम नंबर 34 में है, वहां आवेदन किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए 0771 4915063 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH