अंतरजिला बाईक चोर गिरोह का खुलासा , 05 आरोपियों से पाँच बाईक जप्त , जांजगीर चाम्पा जिले में भी दिए थे वारदात को अंजाम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंतरजिला बाईक चोर गिरोह का खुलासा , 05 आरोपियों से पाँच बाईक जप्त , जांजगीर चाम्पा जिले में भी दिए थे वारदात को अंजाम
बिलासपुर 27 मार्च 2022 -  दूसरे जिलों में घूम-घूमकर बाइक चोरी कर बिलासपुर में बेचने वाले गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच बाइक के साथ ही तीन गैस सिलेंडर, फ्रिज भी बरामद किया गया है। आरोपी जांजगीर-चांपा, भिलाई, रायपुर सहित अन्य जिलों से बाइक चोरी कर शहर में बेचने की फिराक में थे। मामला बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाने का है।

शहर में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। इसे देखते हुए पुलिस अफसरों ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम (ACCU) को बाइक चोर गिरोह की तलाश करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस की टीम ने कुछ संदेहियों को पकड़कर ACCU टीम को दिया। उनसे पूछताछ की गई, तब बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पता चला। पकड़े गए युवकों ने कोर्ट के साथ ही दूसरे जिलों से बाइक चोरी करने की जानकारी दी।

पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 बाइक जब्त किया है। जिसमें से पांच गाड़ियां दूसरे जिले की है। पकड़े गए आरोपियों में कोनी के देवनगर निवासी अमन उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव (22), सरकंडा के कुंदरूबाड़ी निवासी किशन जांगड़े (20), सरकंडा के बंधवापारा निवासी अजय उर्फ सोनू यादव (28), तिफरा के मन्नाडोल निवासी सुकालू साहू (19), तिफरा निवासी वीरेंद्र उर्फ बऊआ चौहान शामिल हैं।

पुलिस अफसरों ने बताया कि बाइक चोरी कर गिरोह दूसरे जिलों में जाकर छिपा देते हैं और मौका पाकर वहां आसपास के इलाकों में बेच देते हैं। ऐसे में पुलिस जिले में बाइक की तलाश करती रहती है, लेकिन उसका पता नहीं चलता था। TI प्रदीप आर्या ने बताया कि आशंका है कि शहर के साथ ही दूसरे जिलों में भी ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो बाइक चोरी कर दूसरे जिलों में खपा रहे हैं। पुलिस की टीम अब उसी दिशा में काम कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH