छात्रा ने खुदकुशी नही की थी , हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया था , शार्ट पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा , रेप की भी आशंका

सूरजपुर , 27-03-2022 11:28:23 AM
Anil Tamboli
छात्रा ने खुदकुशी नही की थी , हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया था , शार्ट पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा , रेप की भी आशंका
सुरजपुर 27 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है जहां एक छात्रा की हत्या कर दी गई. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आया है कि छात्रा की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया था. इस मामले में रेप की आशंका भी जताई जा रही है।

सूरजपुर शहर की जरही कालोनी में गुरुवार को एक 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है. वहीं रेप और अन्य जानकारी के लिए पुलिस की जांच जारी है. फिलहाल पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, दूसरी ओर छात्रा की हत्या को लेकर अब जन आक्रोश बढ़ रहा है।

दरअसल, यहां 12वीं कक्षा की छात्रा के पिता को इलाज के लिए परिजन बिलासपुर ले गए थे. ऐसे में छात्रा घर पर अकेली थी. गुरुवार को छात्रा स्कूल से घर लौटी थी. जब शाम को उसके चाचा घर पहुंचे तो वह संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी हुई लाश मिली. इस मामले में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, मृत छात्रा के हाथ में संदिग्ध स्थिति में एक लड़के का नाम भी लिखा हुआ है. ऐसे में बीते रात स्थानीय लोगों ने भटगांव थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, लोग सोशल मीडिया का सहारा लेकर आंदोलन की भी तैयारी कर रहे हैं।

इस मामले में एडिशनल एसपी हरीश राठौड़ ने बताया कि छात्रा की शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने छात्रा की हत्या कर फांसी में लटकाने की पुष्टि की है. इस मामले में पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH