CM भूपेश बघेल ने बढ़ाई अफसरों के साथ विधायकों और पार्टी के बड़े नेताओं की बेचैनी

रायपुर , 27-03-2022 7:06:17 AM
Anil Tamboli
CM भूपेश बघेल ने बढ़ाई अफसरों के साथ विधायकों और पार्टी के बड़े नेताओं की बेचैनी
रायपुर 26 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी दूसरी पारी की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वे भरी गर्मी (अप्रैल-मई) में राज्य के पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से सीधे संवाद कर राज्य सरकार की योजनाओं, क्षेत्रीय विधायक और सरकार के कामकाज पर राय लेंगे। इसकी वजह से अफसरों के साथ ही विधायकों और पार्टी के बड़े नेताओं की भी बेचैनी बढ़ गई है।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद सीएम का यह दौरा शुरू हो सकता है। अभी यह तय नहीं है कि बघेल पहले किस क्षेत्र में जाएंगे। हालांकि अब तक इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत दंतेवाड़ा से होती रही है, लेकिन इस बार मैदानी क्षेत्र से इसकी शुरुआत हो सकती है। इसके पीछे वजह यह बताया जा रहा है कि बघेल का दो और तीन अप्रैल को बस्तर दौरा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी के साथ ही प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा भी तेज हो गई है। बघेल आम लोगों से संवाद के दौरान कई तरह का फीडबैक लेंगे। इसमें सरकारी योजना के साथ ही अफसरों का कामकाज और व्यवहार भी शामिल है। माना जा रहा है कि जिन अफसरों को लेकर शिकायतें मिलेंगी, उन्हें हटाने के साथ ही अच्छा काम करने वाले अफसरों को अच्छी जगह पदस्थापना का पुरस्कार भी मिल सकता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार के दौरे में मुख्यमंत्री न केवल सरकार के कामकाज पर फीडबैक लेंगे बल्कि क्षेत्र में विधायकों की सक्रियता भी परखेंगे। चर्चा है कि इसी फीडबैक के आधार पर 2023 में टिकट वितरण किया जाएगा। मुंबई के दौरे से शनिवार की शाम लौटे मुख्यमंत्री ने अपने आगामी दौरे को लेकर कहा कि सभी विधानसभा को छूने की मेरी कोशिश रहेगी। वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात और बात होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने के पहले भी प्रदेश के दौरे पर निकले थे। इस दौरान जिलों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। बघेल ने कई जिला मुख्यालयों में रात बिताई थी इस दौरान वे विभिन्न समाज के प्रमुखों से संवाद भी करते थे। कोरोनाकाल में भी बघेल ने लोगों से आनलाइन संवाद किया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH