हॉटल में चल रहे बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश ,10 युवक व 8 युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हॉटल में चल रहे बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश ,10 युवक व 8 युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
अंबेडकरनगर 26 मार्च 2022 -  अकबरपुर नगर के एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की खबर पर एसडीएम व अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल में 10 युवक व 8 युवतियां को पकड़ लिया। होटल की संचालिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के विरुद्ध अनैतिक क्रियाकलाप अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जमानत दे दी गई। इस बीच प्रशासन ने होटल के कागजात आदि की जांच शुरू करा दी है। होटल दोबारा संचालित न होने पाए, इसके लिए प्रशासन ने जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

नगर के इल्तिफातगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के बाद स्थित एक होटल पर एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार जे.पी. यादव व अकबरपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष गौड़ ने दलबल के साथ छापा मारा। यहां सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर मिली थी। होटल की घेराबंदी कर छापा मारा तो वहां अलग अलग कमरों से कुल 10 युवक व 8 युवतियों को पकड़ लिया गया। उनके पास वहां रुकने का कोई कारण मौजूद नहीं था। होटल की संचालिका को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इन सभी को अकबरपुर कोतवाली ले आया गया।

वहां संचालिका के अलावा 18 युवक युवतियों के विरुद्ध अनैतिक क्रियाकलाप अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर सामने आई थी। तब पुलिस ने जरूरी हिदायत देकर छोड़ दिया था। अब इस छापे के दौरान बड़े पैमाने पर अनैतिक कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने अब इस होटल का संचालन न होने देने के लिए जरूरी इंतजाम शुरू कर दी है। विभिन्न प्रावधानों की तलाश के साथ ही होटल के कागजात व भूमि आदि की जांच कराने का निर्णय हुआ है। इनमें से कोई भी गड़बड़ी पाए जाने पर होटल का संचालन आगे नहीं होने दिया जाएगा। खबर यह भी है कि यदि कोई बड़ी गड़बड़ी मिलती है तो होटल पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि फिलहाल जो प्राविधान हैं, उनके अनुसार कार्रवाई कर दी गई है। अन्य संभावना पर विचार किया जा रहा है।
हॉटल में चल रहे बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश ,10 युवक व 8 युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH