09वी का पेपर बिगड़ने के बाद से पार्षद का 15 वर्षीय बेटा लापता , दो दिन से गायब , मोबाईल फोन भी है स्विच ऑफ

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
09वी का पेपर बिगड़ने के बाद से  पार्षद का 15 वर्षीय बेटा लापता , दो दिन से गायब ,  मोबाईल फोन  भी है स्विच ऑफ
दुर्ग 25 मार्च 2022 -  दुर्ग नगर निगम के पूर्व पार्षद विजय जलकारे का 15 साल का बेटा पिछले दो दिनों से लापता है। काफी तलाश के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने मोहन नगर थाने में इसकी शिकायत की। बताया जा रहा है कि किशोर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। इससे उसका पेपर बिगड़ गया। इसी डर से वह घर में किसी को कुछ बताए बिना ही कहीं चला गया।

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पूर्व पार्षद विजय जलकारे दुर्ग के दीपक नगर में रहते हैं। उनका बेटा श्रेयस बुधवार 23 मार्च शाम 4 बजे से लापता है। वह 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों पहले तो सोचा कि वह किसी दोस्त के पास गया है। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया, पर वह स्विच ऑफ था।
 
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पता करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाने में की। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश कर रही है।

किशोर की तलाश में जुटी मोहन नगर पुलिस ने श्रेयस के सेक्टर 2 निवासी एक दोस्त से पूछताछ की। उसके दोस्त ने बताया कि उसका 9वीं का पेपर बिगड़ गया था। स्कूल में रिजल्ट जारी करने से पहले सभी बच्चों को उनके मार्क्स दिखाते हैं। उसमें श्रेयस के मार्क्स काफी कम थे। उसे पता हो चुका था वह फेल हो जाएगा। इससे वह काफी परेशान था।

उसने अपने दोस्त से कहा भी था रिजल्ट आने से पहले वह 23 मार्च को बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़कर चला जाएगा। वह कहां जाएगा इस बारे में कुछ नहीं बताया। वहीं श्रेयस के पिता ने पुलिस को बताया कि उसे ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी। काफी डांट फटकार के बाद भी उसकी आदत नहीं छूट रही थी।

श्रेयस की तालश के लिए सोशल साइट्स पर उसकी फोटो और मोबाइल नंबर भी डाला गया था। उसमें बताया गया है कि वह 23 तारीख शाम 4 बजे से लापता है। उसने पीली टीशर्ट, नीला लोवर, ब्लैक टोपी और ब्लैक मास्क पहना हुआ। वह साइकिल से निकला है। अगर किसी को भी इसके बारे में कुछ जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 9827179193 पर फोन करके जानकारी दें सकते है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH