शर्मिंदा हुआ छत्तीसगढ़ , आरक्षक पर लगा रेप का आरोप तो TI ने पीड़िता से कहा समझौता कर लो वरना प्राइवेट पार्ट की होगी जाँच

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मिंदा हुआ छत्तीसगढ़ , आरक्षक पर लगा रेप का आरोप तो TI ने पीड़िता से कहा समझौता कर लो वरना प्राइवेट पार्ट की होगी जाँच
बिलासपुर 25 मार्च 2022 -  मुंगेली थाने में पदस्थ थानेदार ने दुष्कर्म पीड़िता पर पहले समझौते के लिए दबाव बनाया। वह तैयार नहीं हुई तो मोबाइल पर कहा कि FIR कराने के बाद मामले की पुष्टि के लिए गुप्तांगों की मेडिकल जांच होगी। साथ ही कोर्ट में चीख-चीखकर बताना होगा कि उनके साथ क्या हुआ है। थाना प्रभारी और पीड़िता के बीच हुई वाइस रिकार्डिंग से पूरे मामले का राजफाश हुआ है। 

मुंगेली जिले में रहने वाली युवती की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र अंर्तगत बिर्रा में रहने वाले एकल्य साहू से था। युवक सकरी बटालियन में आरक्षक है। जान-पहचान के दौरान उसने युवती को झांसा देकर दुष्कर्म किया।

बाद में दोनों परिवार की सहमति से उनकी शादी तय कर दी गई। शादी 02 मई 2021 को होनी थी। इसी बीच लाकडाउन लगने के कारण शादी टल गई। लाकडाउन हटने के बाद युवक शादी से इन्कार करने लगा। इस पर युवती ने मामले की शिकायत मुंगेली थाने में की। शिकायत पर थाना प्रभारी संजीव कुमार ठाकुर ने जांच की बात कहते हुए युवती को भेज दिया। बाद में युवक को बुलाकर थानेदार समझौता कराने की बात कहने लगे। युवती द्वारा मना करने पर थाना प्रभारी स्र्पयों का लालच दिया। इस पर भी युवती समझौते के लिए राजी नहीं हुई तो थानेदार ने शिकायत दर्ज करने की बात कही। साथ ही पीड़ित युवती को मेडिकल के दौरान गुप्तांगों की जांच कराने की बात कही। उसे कहा कि अपने साथ हुई घटना को कोर्ट में चीख खकर बताना होगा। युवती ने इसका आडियो SP डी.आर. आचला को सौंप दिया।

पीड़ित युवती अपनी शिकायत लेकर मुंगेली के कोतवाली थाने पहुंची। थानेदार ने आरोपित को समझौते के लिए बुलाया। पीड़ित उससे थाने में ही बात करना चाहती थी। थानेदार दोनों के बीच होटल में ही बात करने पर अड़े रहे। थानेदार के ही कहने पर पीड़ित आरोपित युवक से होटल में बात करने चली गई। वहां पर आरोपित शादी करने के बाद युवती को मायके में ही रहने के लिए कहा।

पीड़ित ने बताया कि थाना प्रभारी संजीव कुमार बार-बार गुमराह कर रहे थे। पीड़िता ने आरोपित को पकड़ने के लिए आइजी से मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने आरोपित का मोबाइल लोकेशन निकलवाने की बात की। साथ ही उसे पकड़ने के लिए युवती से ही वाहन मंगाने लगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत भी एसपी से की है।

गुस्र्वार को पीड़िता युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ SP कार्यालय पहुंची। उसने थाना प्रभारी पर कार्यवाही नहीं होने और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर रायपुर में जाकर आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद SP ने गुस्र्वार की देर शाम निरीक्षक संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान पुलिस लाइन में अटैच रहेंगे।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH