आठवी की छात्रा ने भरी अपनी मांग , पहना मंगलसूत्र , किया सोलह श्रृंगार उसके बाद उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आठवी की छात्रा ने भरी अपनी मांग , पहना मंगलसूत्र , किया सोलह श्रृंगार उसके बाद उठाया यह कदम
महोबा 23 मार्च 2022 - ग्रामीणों के ताने से परेशान यूपी में महोबा जिले के चरखारी थाना के एक गांव में नाबालिग ने आत्महत्या कर ली है. आठवीं की पढ़ाई कर रही छात्रा ने पहले मांग भरी इसके बाद मंगलसूत्र पहनकर फांसी के फंदे से झूल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें एक युवक से शादी करने पर ग्रामीणों ने तरह-तरह के ताने दे रहे थे. जिससे परेशान होकर सुसाइड जैसे कदम उठाने की बात लिखी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है।

15 वर्षीय किशोरी गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी. उसके माता-पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं. किशोरी अपने छोटे भाई-बहन के साथ चाचा-चाची के साथ रहती थी. छात्रा ने कमरे के अंदर पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. जिससे उसकी मौत हो गई. सुबह जब परिजनों ने छात्रा को फांसी पर लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. फंदे पर लटक रही छात्रा की मांग में सिंदूर भरा था और मंगलसूत्र पहने थी.

पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. परिजनों ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने एक युवक से शादी करने और यह बात ग्रामीणों को पता चलने पर उनके द्वारा तरह-तरह के ताने दिए जाने से वह परेशान थी. हालांकि सुसाइड नोट में युवक का नाम नहीं लिखा है. देर शाम तक मृतका के माता-पिता घर नहीं पहुंच सके थे।

चरखारी कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि किशोरी ने मांग भरकर और सोलह श्रृंगार करके फांसी लगाई है. आत्महत्या का कारण ग्रामीणों के ताने से परेशान होना सामने आया है. मामले की जांच की जा रही है अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH