इंडियन कॉफी हाउस के कमरे में जुआ खेलते 05 रसूखदार गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इंडियन कॉफी हाउस के कमरे में जुआ खेलते 05 रसूखदार गिरफ्तार
दुर्ग 21 मार्च 2022 -  दुर्ग पुलिस ने इंडियन कॉफी हाउस के कमरे से जुआ खेलते हुए विक्की जसवानी , दीपक रतनानी , श्याम भवनानी , रितेश मंगलानी , स्वप्निल कुमार जैन को गिरफ्तार किया है. सभी लोग दुर्ग शहर के बड़े कारोबारी हैं. इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. ये पांच बड़े कारोबारी इंडियन कॉफ़ी हाउस में रूम बुक कर जुआ खेल रहे थे।

सीएसपी दुर्ग की टीम ने बीती देर रात छापेमारी करके यहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 37 हजार रुपए नगद व 52 पत्ती जब्त किया है. सीएसपी दुर्ग जितेंद्र यादव ने बताया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने इंडियन कॉफी हाउस संचालित है. वहां के स्टाफ ने रविवार देर रात उन्हें फोन करके सूचना दी थी कि कुछ लोग उनके यहां रूम लेकर ठहरे हुए हैं. वह लोग रूम के अंदर जुआ खेल रहे हैं. दुर्ग सीएसपी व आईपीएस जितेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ जाकर इंडियन कॉफी हाउस के उस कमरे में रेड मारी।

जब पुलिस ने रूम को खुलवाया तो वहां पांच लोग जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से ताश पत्ती व नगदी रकम जब्त किया. पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस कार्रवाई के बाद से इंडियन कॉफी हाउस के मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि किसी भी कमरे में दो लोगों या एक लोग के ठहरने की सुविधा होती है. ऐसे में दो लोगों के ठहरने वाले कमरे में देर रात 5-5 लोगों को कैसे रुकने दिया गया. इसकी भी जांच दुर्ग पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH