10 दिन पहले रायपुर से अपहृत हुआ 03 साल का मासूम उत्तराखंड से बरामद

रायपुर , 22-03-2022 2:25:56 AM
Anil Tamboli
10 दिन पहले रायपुर से अपहृत हुआ 03 साल का मासूम उत्तराखंड से बरामद
रायपुर 21 मार्च 2022 -  सिविल लाइन इलाके से अपहृत बालक को पुलिस सकुशल रायपुर लेकर पहुंच गई है. पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया. बच्चे को सौंपते समय माता-पिता भावुक हो उठे. पिता ने बेटे का सिर चूमकर प्यार जताया. 10 दिन पहले 3 साल के बच्चे सुभाष सोनवानी का अपहरण हुआ था. उत्तराखंड के देहरादून के गिरोह ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान के साथ साले सलीम को गिरफ्तार कर लिया है. दस दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सो रहे तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी ने रुपये के लिए रायपुर से बच्चे का अपहरण कर उत्तराखंड देहरादून में अपने जीजा को 50 हजार में बेच दिया था।

दरअसल ये पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र राजेन्द्र नगर बूढ़ी माई मंदिर पास स्थित झोपड़ी की है. 9 मार्च की रात बजरंग सोनवानी उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बालक सुभाष सोनवानी झोपड़ी में सोये हुए थे. इस दौरान तड़के रात को कुछ युवक मोटरसाइकिल में आये और सो रहे सुभाष का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए. सुबह जब बच्चा झोपड़ी में नहीं दिखा तो इसकी शिकायत परिजनों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल, क्राइम एएसपी अभिषेक माहेश्वरी और सिविल लाइन थाने को जांच करने के निर्देश दिए. इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए मौके पर लगे लगभग 01 हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

इस बीच तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का लोकेशन देहरादून होना पाया गया. जिसके बाद साइबर यूनिट के प्रभारी के नेतृत्व में 10 सदस्यता टीम देहरादून रवाना हुई. यहां पर दो दिनों तक कैम्प कर पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान अहमद और उसके जीजा सलीम अहमद को गिरफ्तार किया गया।
10 दिन पहले रायपुर से अपहृत हुआ 03 साल का मासूम उत्तराखंड से बरामद

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH