शराब दुकानों में लगा शराबियो का मेला , शाम तक इतने करोड़ की बिकी शराब

रायपुर , 18-03-2022 3:57:00 AM
Anil Tamboli
शराब दुकानों में लगा शराबियो का मेला , शाम तक इतने करोड़ की बिकी शराब
रायपुर 17 मार्च 2022 -  होली के एक दिन पहले शराब दुकानों में रिकार्ड बिक्री हुई। दिन भर के कोटे में ही शौकीन तीन करोड़ की शराब ले गए। इधर बेहिसाब भीड़ ने मुख्य सडक़ों पर यातायात व्यवस्था चौपट कर दिया। खासकर से फाफाडीह , तेलीबांधा , एमजी रोड , लाखे नगर , कटोरा तालाब , पंडरी , पुलिस लाइन गेट के पास मौजूद दुकानों में दोपहर 12 बजे के बाद मुख्य सडक़ पर बेतरतीब गाडिय़ों ने आम राहगीरों के लिए मुसीबत बढ़ा दी। 

आबकारी से जुड़े एक शख्स ने बताया कि होली के ठीक एक दिन पहले शाम तक में ही शराब बिक्री का आकड़ा तीन करोड़ रुपये से भी ज्यादा का रहा। अफसर ने बताया इस बार होली में टारगेट सात से आठ करोड़ रुपये शराब बिक्री का है। ऐसे में सभी दुकानों में स्टाक का सप्लाई कर दिया गया है।

एक हफ्ते पहले ही स्टॉक टेकिंग के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया था। प्लेसमेंट एजेंसी की तरफ से भी दुकानों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई। होली के पहले शराब की दुकानों में बीयर का शौक रखने वाले परेशान दिखे। ज्यादातर दुकानों में फ्रीज खराब होने की वजह से शौकीनों को गर्म बीयर से काम चलाना पड़ा। 

शराब दुकानों में पुराने समय में खरीदे गए फ्रीजर से ही काम चलाना पड़ रहा है। जबकि पूरी कीमत देकर भी शौकीनों को ठंडे बीयर का लाभ नहीं मिल रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार शराब की बंपर बिक्री है। लॉक डाउन और मंदी के असर के चलते पिछले साल शराब बिक्री का ग्राफ गिरा था। 

कोविड संक्रमण के चलते भी लोगों ने दूरियां बढ़ा रखी थी। औद्योगिक क्षेत्र में फिर से काम शुरू होने के बाद लेबर क्लास से भी अब शौकीनों की भीड़ शराब दुकानों तक पहुंची है। ऐसे में उरला , धरसींवा , सिलतरा और हीरापुर क्षेत्र में भी अच्छी खासी भीड़ रही। गोंदवारा और टाटीबंध स्थित शराब दुकानों में दोपहर के बाद स्टॉक की डिमांड पूरी करते कर्मचारी परेशान रहे।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH