शरारती तत्वों ने होली से पहले जलाई होली , 12 पैरावट सहित 02 घरो में लगाई आग

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शरारती तत्वों ने होली से पहले जलाई होली , 12 पैरावट सहित 02 घरो में लगाई आग
पेंड्रा 17 मार्च 2022 -  सभी से गले मिलकर दोस्ती करने और पुरानी बैर को मिटाने का पर्व होली कल यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी। लेकिन इससे पहले ही असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मेढुका गांव में किसी ने ऐसी शरारत की है जिससे दर्जनभर से ज्यादा किसान परेशान हैं। 

किसी ने उनके पैरांवट में आग लगा दी है। इतना ही नहीं शरारती तत्वों ने 2 लोगों के घरों में आग भी लगा दी। बुधवार की रात जब गांव के लोग सो रहे थे तब ये सब घटा। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मेढुका गांव में रात के करीब 1 बजे किसी ने धान के पैरावट में आग लगी दी। जैसे ही गांव का एक किसान ये देखकर उठा। उसने देखा कि आस-पास के कई पैरावटों में आग लगाई गई है। 

इस प्रकार करीब 12 से ज्यादा किसानों के पैरावट जल रहे थे। जैसे ही शोर- शराबा शुरू हुआ ग्रामीण जाग गए। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं ये भी पता चला कि गांव के 2 लोगों का घर भी जला दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि राहत की बात ये रही कि घर में कोई सो नहीं रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

घर के अंदर रखा दैनिक उपयोग का सामान जलकर राख हो गया है। घटना के अगले दिन गुरुवार सुबह लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है। खबर लगते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। अब पुलिस की टीम उन लोगों की तलाश कर रही है। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर, घटना के बाद से ही लोगों में काफी दहशत है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH