छत्तीसगढ़ - तहसीलदार कोर्ट में तलब किए गए भगवान शिव , जुर्माने के साथ हो सकती है बेदखली की कार्रवाई , जानें क्या है मामला

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तहसीलदार कोर्ट में तलब किए गए भगवान शिव , जुर्माने के साथ हो सकती है बेदखली की कार्रवाई , जानें क्या है मामला
रायगढ़ 16 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 में अवैध भूमि कब्जा का अनोखा मामला सामने आया है. इसमें कब्जाधारी के तौर पर भगवान शिव को भी पार्टी बनाया गया है राजस्व न्यायालय रायगढ़ में तहसीलदार ने शिव मंदिर के नाम से नोटिस निकाला है, जिसमें भगवान शिव को न्यायालय में आकर अपने पक्ष रखने और मंदिर से संबंधित दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए गए हैं. इसके बाद सब हैरान हैं. हर जगह नोटिस की चर्चा होने के बाद प्रशासन ने भी अपना पक्ष रखा और इसे मानवीय भुल बताया है. हालांकि नोटिस को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा चल रही है।

दरअसल पूरा मामला यह है कि रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 25 की सुधा राजवाड़े नामक महिला ने हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई थी, उसमें अपनी भूमि तक पहुंच मार्ग ना मिलने और लोगों द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई थी. उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के आदेश के बाद तहसील न्यायालय रायगढ़ में कौहाकुंडा क्षेत्र के 25 लोगों को उनका पक्ष रखने और अपने काबीज भूमि के संबंध में दस्तावेज के साथ न्यायालय में प्रस्तुत होने के लिए नोटिस जारी किया गया. जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया, उनमें शिव मंदिर का नाम भी शामिल है. इस नोटिस को देखने के बाद सब हैरान रह गए. गांव में तालाब के पास बने शिव मंदिर को तहसीलदार कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है।

पूरे मामले में राजस्व न्यायालय के नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर ने बताया कि एक मानवीय भूल की वजह से शिव मंदिर को नोटिस गया है. क्योंकि ऑपरेटर ने शिव मंदिर के पुजारी शिव मालाकार के नाम की जगह सीधे शिव मंदिर लिखकर नोटिस भेज दिया. इसे सुधार लिया गया है. मामले में सभी से दस्तावेज मंगाए गए हैं. यदि अवैध कब्जा मिलता है तो जुर्माने की कार्रवाई के साथ ही बेदखली की कार्रवाई भी की जा सकती है. फिलहाल पूरे प्रकरण में जांच चल रही है।
छत्तीसगढ़ - तहसीलदार कोर्ट में तलब किए गए भगवान शिव , जुर्माने के साथ हो सकती है बेदखली की कार्रवाई , जानें क्या है मामला

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH