नवा रायपुर में हुए किसान की मौत की होगी मजेस्ट्रीयल जाँच , कलेक्टर ने की कमेटी गठित

रायपुर , 16-03-2022 6:43:06 AM
Anil Tamboli
नवा रायपुर में हुए किसान की मौत की होगी मजेस्ट्रीयल जाँच , कलेक्टर ने की कमेटी गठित
रायपुर 15 मार्च 2022 -  नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास आंदोलनरत किसानों में से एक किसान सियाराम पटेल की मौत की दण्डाधिकारी जांच शुरू हो गई है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस जांच के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एन.आर. साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। 

किसान की आकस्मिक मौत के संबंध में गवाहों के साक्ष्य, बयान और दस्तावेज रायपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के कमरा नम्बर 17 में अगले 10 दिनों तक लिए जाएंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने जांच में सहयोग के लिए संयुक्त कलेक्टर डॉ. सुभाष सिंह राज और डिप्टी कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा को सहयोगी अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। 

जांच अधिकारी और एडीएम. श्री साहू ने जन सामान्य को सूचित करते हुए कहा है कि नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास 11 मार्च 2022 को ग्राम बरोंदा, थाना माना निवासी श्री सियाराम पटेल की आकस्मिक मृत्यु के संबंध में आमजन, संस्था या व्यक्ति अपना बयान एवं अन्य साक्ष्य 24 मार्च 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है। कार्यालयीन समय हर रोज 24 मार्च तक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कमरा नम्बर 17 कलेक्टोरेट कार्यालय में यह कार्रवाई संचालित होगी। 

किसान सियाराम पटेल की मृत्यु के कारण और परिस्थितियों सहित जांच अधिकारी के द्वारा तय अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच अधिकारी को जल्द से जल्द जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH