छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बाईक में सीधी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

बेमेतरा , 14-03-2022 9:01:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बाईक में सीधी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
बेमेतरा 14 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक में सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक बेमेतरा जिले का तो वहीं दूसरा युवक कवर्धा का रहने वाला था। इस हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल है जिसे 108 की मदद से अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के देवरबीजा के पास हड़गांव में यह हादसा हुआ है। कवर्धा का रहने वाला युवक राजेंद्र वर्मा (22) बाइक में सवार होकर साजा की तरफ आ रहा था। वहीं विपरीत दिशा से दूसरा युवक जगदीश निषाद (50) एक अन्य युवक कन्हैया ध्रुव के साथ देवरबीजा की तरफ जा रहा था। इस बीच देवरबीजा के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। जहां युवक का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिन दो युवकों की मौत हुई है उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को सिर में गहरी चोट आई है। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH