छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , महिला इंजीनियर ने प्राइवेट हॉस्टल में फाँसी लगा कर की खुदकुशी

बिलासपुर , 14-03-2022 6:34:59 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , महिला इंजीनियर ने प्राइवेट हॉस्टल में फाँसी लगा कर की खुदकुशी
बिलासपुर 13 मार्च 2022 -  बिलासपुर में इंजीनियर युवती ने शनिवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली फंदे पर लटकती युवती के कान में हेडफोन लगा था और मोबाइल नीचे गिरा पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि वह बात करते-करते किसी से कोई विवाद या तनाव होने पर यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हुई होगी। 

मृतिका ने शुक्रवार शाम अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। परिजनों ने बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुराना बस स्टैंड के पास कश्यप कॉलोनी में सृष्टि गर्ल्स हॉस्टल है। यहां बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी निवासी प्रियंका कौशिक पिता मालिकराम (24 साल) रूम किराए पर लेकर रहती थी। उसने तीन साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। 

इसके बाद से पुराना बस स्टैंड के पास ही तिवारी आर्किटेक्ट के ऑफिस में बतौर इंजीनियर काम करती थी। शनिवार को वह ऑफिस नहीं गई और ना ही ऑफिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के कॉल और मैसेज का जवाब दिया। कमरे में फंदे पर लटकती मिली लाश बताया जा रहा है कि प्रियंका फोन नहीं उठा रही थी और न ही वॉट्सऐप मैसेज का जवाब दे रही थी। 

इस पर उसके साथ काम करने वाला युवक शाम 4.30 बजे सृष्टि गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा। उसने हॉस्टल संचालिका से उसके संबंध में पूछताछ की। हॉस्टल संचालिका उसके रूम में जाकर आवाज देने लगी। अंदर से आवाज नहीं आने पर उसने खिड़की का शटर हटाकर देखा, तब वह फंदे पर लटक रही थी। युवक के साथ मिलकर उन्होंने दरवाजा को धक्का देकर खोल दिया। 

फिर उसके परिजन को सूचना दी। परिजन के पहुंचने के बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में अपनी बहन और उसकी सहेली के साथ रहती थी प्रियंका कान में लगा था हेडफोन, युवक के हाथ में था मोबाइल परिजन ने बताया कि प्रियंका के कान में हेडफोन लटक रहा था और उसका मोबाइल युवक के हाथ में था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बगैर ही रूम का दरवाजा तोड़ दिया गया था। आशंका है कि प्रियंका ने फोन से किसी से बात करते-करते यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजन की मांग पर अब पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH