आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला , महिला का हॉस्पिटल में ईलाज जारी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला , महिला का हॉस्पिटल में ईलाज जारी
बिलासपुर 13 मार्च 2022 -  राजकिशोर नगर में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को मायके से ले जाकर चाकू मार दिया। मारपीट के बाद उसने आहत पत्नी को मायके में छोड़ दिया। आहत की मां ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर में रहने वाली स्नेहा रमन ने 2014 में कालोनी में रहने वाले रियाज अहमद से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। 2021 में दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान पति के मारपीट करने पर स्नेहा अपने मायके आ गई। शुक्रवार को स्नेहा अपनी ममेरी बहन रूपा दास के घर बहतराई गई थी। 

सुबह नौ बजे रियाज अपनी सास के घर पहुंच गया। वहां पर उसने अपनी सास पुष्पा से पत्नी के संबंध में पूछताछ की। इस पर उसने बहतराई जाने की बात कही। इस पर रियाज वहां से चला गया। रात नौ बजे स्नेहा की ममेरी बहन ने अपनी बुआ पुष्पा को फोन कर बताया कि रियाज उनके घर आया था। इस दौरान स्नेहा और रियाज के बीच देर तक विवाद हुआ।

विवाद के बाद रियाज उसे आटो में बिठाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद स्नेहा उनके घर नहीं लौटी है। रियाज अपनी पत्नी को घायल अवस्था में लेकर उसकी मां के घर गया। मारपीट से आहत स्नेहा को उसकी मां ने सिम्स में भर्ती कराया। आहत स्नेहा ने बताया कि रियाज ने उनकी ममेरी बहन के घर के सामने ही मारपीट की। इसके बाद उसने पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद उसे आटो में लेकर चला गया। आहत की मां ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH