चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी चर्चा का विषय , देखे एग्रीमेंट की कॉपी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी चर्चा का विषय , देखे एग्रीमेंट की कॉपी
बांदा 12 मार्च 2022 -  उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा व सपा की जीत को लेकर सौ रुपये के स्टांप पेपर में दो पड़ोसियों ने शर्त लगाई थी। उनमें सपा के पक्षधर को सरकार न बन पाने में अपनी मोटर साइकिल दूसरे के नाम करानी पड़ी है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। 

मटौंध क्षेत्र के ग्राम बसहरी निवासी बिलेटा सैनी टेंपो चलाते हैं। उनके पड़ोसी अवधेश कुशवाहा इलेक्ट्रानिक और प्लास्टिक सामान की फेरी लगाते हैं। दोनों ने बीती 06 फरवरी को चुनाव में हार-जीत को लेकर शर्त लगा ली थी। बिलेटा ने भाजपा तो अवधेश ने सपा के जीतने की बात कही थी। 07 फरवरी को दोनों ने सौ रुपये के स्टांप पेपर पर इसकी लिखा-पढ़ी भी कराई थी, जिसमें छह गवाहों के हस्ताक्षर थे। 

शर्त के तहत लिखा कि भाजपा सरकार बनी तो अवधेश अपनी मोटरसाइकिल बिलेटा को देगा। सपा सरकार बनती है तो बिलेटा अपनी टेंपो अवधेश को दे देगा। दोनों वाहनों के बकायदा स्टांप पेपर में नंबर भी अंकित किए गए थे। स्टांप पर लिखा-पढ़ी होने के बाद दोनों ने वाहन गांव के दूसरे व्यक्ति के घर में खड़ा करा दिए थे। 

गुरुवार को मतगणना में चुनाव का परिणाम सामने आया तो अवधेश सपा शर्त हार गया। शुक्रवार को उसने मोटरसाइकिल बिलेटा के नाम कर दी है। उसे शर्त हारने का कोई गम नहीं है। उधर, बिलेटा शर्त जीतने के बाद बेहद खुश है।

ग्रामीणों के मुताबिक, बिलेटा शर्त लगाने के बाद पछताया भी था। अवधेश ने बताया कि बिलेटा की टेंपो से ही उसके घर का खर्च चलता है, इसलिए उसने शर्त वापस लेने की बात कही थी। मगर, बात कई लोगों के बीच तय हुई थी, इसलिए शर्त तोड़ी नहीं गई।
चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी चर्चा का विषय , देखे एग्रीमेंट की कॉपी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH