नवब्याहता ने फौजी पति से बात कर लगाई फाँसी , गम में फौजी पति ने गोली मार कर की खुदकुशी , परिवार में छाया मातम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नवब्याहता ने फौजी पति से बात कर लगाई फाँसी , गम में फौजी पति ने गोली मार कर की खुदकुशी , परिवार में छाया मातम
बिलासपुर 12 मार्च 2022 -  पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने गुस्र्वार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर सुनते ही महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तैनाज सीआरपीएफ के जवान पति ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।शनिवार की सुबह जवान और उसकी पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पचपेड़ी क्षेत्र के कुकुर्दीकेरा में रहने वाले चंद्रभूषण जगत(25) सीआरपीएफ में जवान थे। तीन महीने पहले उनका विवाह सरकंडा के लोधीपारा में रहने वाली यामिनी जगत(22) से हुआ था।

कुछ दिनों तक साथ में रहने के बाद चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर लौट गए। गुस्र्वार की सुबह यामिनी ने अपने पति से मोबाइल पर बात की। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इधर इसके कुछ मिनट बाद ही पता चला कि उनके पति चंद्रभूषण ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति से मोबाइल में बात करने के बाद ही उसने फांसी लगा ली थी।

पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि महिला के शव का गुस्र्वार को पोस्टमार्टम कराया गया। स्वजन के अनुसार चंद्रभूषण का शव आने के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसके कारण शव को चीरघर में सुरक्षित रखवा दिया गया। सीआरपीएफ के जवान शव लेकर रवाना हो गए हैं।

तीन महीने पहले ही जवान चंद्रभूषण की शादी हुई थी। इसके बाद वह ड्यूटी पर चला गया था। गुस्र्वार की सुबह जवान के पिता ध्यानचंद और मां लक्ष्मीन बाई खेत में काम के लिए गए थे। वहीं, छोटे भाई प्रवीण बहन को स्कूल छोड़ने गया था। घटना के दौरान महिला अकेली थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH