पाँच साल के बेटे को फोन पर कहा मैं आत्महत्या कर रहा हूं गुड नाइट और फिर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पाँच साल के बेटे को फोन पर कहा मैं आत्महत्या कर रहा हूं गुड नाइट और फिर
बिलासपुर 11 मार्च 2022 -  आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने अपने ही गमछे से फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपने पांच साल के बेटे को फोन कर कहा मैं आत्महत्या कर रहा हूं, गुड नाइट। सिविल लाइन पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच कर रही है। ग्राम हरदीकला टोना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले निवासी मेवा राम उर्फ विजय पिछले 10 साल से मंगला स्थित रजक मोहल्ले में रह रहे थे। मेवा राम महर्षि स्कूल के सामने ठेला लगाते थे। कुछ दिनों से कामकाज ठप हो गया था।

इसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। वे रोज शाम की तरह गुरुवार को भी घूमने गए। घर आकर खाना खाया और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती लेने की बात कहक बाहर निकल गए। कुछ देर बाद अपनी पत्नी राजेश्वरी के मोबाइल पर फोन किया। फोन उसके पांच साल के बेटे ने उठाया। मेवा राम ने बस इतना कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हू, गुड नाइट। इसके बाद फोन काट दिया। जैसे ही यह बात घर वालों को पता चली लगातार उसके मोबाइल पर फोन करने लगे। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। इधर शुक्रवार की सुबह मेवा राम की लाश मंगला चौक स्थित एक पीपल के पेड़ पर लटकती मिली। मृतक ने अपने गमछे का फंदा बना कर फांसी लगा ली थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH