छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही , 03 फर्नीचर मार्ट सील , लाखो की सागौन लकड़ी जप्त

रायपुर , 12-03-2022 7:01:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही , 03 फर्नीचर मार्ट सील , लाखो की सागौन लकड़ी जप्त
रायपुर 11 मार्च 2022 -  वन विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस कड़ी में प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भोपालपटनम में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 लाख रूपए मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान की जप्त की गई है। 

साथ ही वहां बीजापुर इन्द्रावती टायगर रिजर्व के मद्देड बफर परिक्षेत्र अंतर्गत संचालित 3 फर्निचर मार्ट को सील किए जाने की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा विभाग द्वारा वहां छापामार कार्रवाई के दौरान 10 नग मशीन भी जप्त किए गए हैं। अपराधियों के खिलाफ वन अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई जारी है।

मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उक्त कार्रवाई वन मंडलाधिकारी बीजापुर तथा उप निदेशक इन्द्रावती टायगर रिजर्व अशोक पटेल के नेतृत्व में गठित विभागीय टीम द्वारा की गई। जप्त वनोपजों में सदानन्दम बैरोजी फर्निचर मार्ट, भोपालपटनम में 16 नग सागौन के लट्ठा तथा 9 घनमीटर सागौन की चिरान शामिल हैं। इसका अनुमानित मूल्य लगभग साढ़े चार लाख रूपए है। इसी तरह महेश निष्ठुरी फर्निचर मार्ट, भोपालपटनम में 11 घनमीटर सागौन के चिरान तथा योगेन्द्र कावरे फर्निचर मार्ट, रालापल्ली में 42 नग सागौन के लट्ठा जप्त किए गए हैं। उक्त तीनों फर्निचर मार्ट को सील किए जाने की कार्रवाई की गई है। 

उक्त कार्यवाही में सहायक संचालक बफर अजय शंकर अग्रवाल , अधीक्षक भोपालपटनम प्रकाश नेताम , अधीक्षक पामेड़ अभ्यारण्य गुमाड़ी चलमैया तथा विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही , 03 फर्नीचर मार्ट सील , लाखो की सागौन लकड़ी जप्त

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH