छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , शराब के धोखे में पिया कीटनाशक , ईलाज जारी
रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
रायगढ़ 11 मार्च 2022 - रायगढ़ जिले में जहर सेवन करने का अनोखा मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक महेंद्र खड़िया पिता भुरम लाल( 42) ग्राम गढ़उमरिया का रहने वाला है। महेंद्र खड़िया के परिजनों ने बताया कि वह आदतन शराबी प्रवृत्ति का है जो आए दिन शराब के नशे में धुत रहता है। शराब के नशे में कीटनाशक दवा और शराब में फर्क नही कर पाया और उसका सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। जिसका सघन उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच पूरे मामले की जांच कर रही है।
















