छत्तीसगढ़ की बेटी ने यूपी में खिलाया कमल , सपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी को 21164 वोटो से दी पटखनी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की बेटी ने यूपी में खिलाया कमल , सपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी को 21164 वोटो से दी पटखनी
दुर्ग 11 मार्च 2022 -  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बेटी ने भी कमल खिलाया है। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक चुनी गई केतकी सिंह का दुर्ग - भिलाई से वर्षों पुराना रिश्ता रहा है। केतकी की जीत पर दुर्ग में रहने वाले उसके परिवार के सदस्य व भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया।

तितुरडीह वार्ड क्रमांक - 21 के पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि यूपी के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली केतकी सिंह दुर्ग के हनुमान नगर में रहती थी। उन्होंने बताया कि केतकी सिंह 21164 मतों के अंतर से चुनाव जीत गई है।

उन्होंने सपा के दिग्गज नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को हराया है। अरुण सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य भी केतकी का चुनाव प्रचार करने बांसडीह गए थे। केतकी की मां अभी भी हनुमान नगर दुर्ग में ही रहती है। लेकिन इन दिनों हनुमान नगर स्थित घर में ताला लगा हुआ है क्योंकि केतकी मां बेटी का चुनाव प्रचार करने बलिया गई हुई हैं।

पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि केतकी सिंंह दुर्ग में लंबे समय तक रहीं हैं। उसने भिलाई के नायर समाजम स्कूल में 12 वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वे अपने नाना के घर बालिया चली गई। केतकी की मां कनक लता सिंह सिंचाई विभाग में लिपिक थी। केतकी के पिता के निधन के बाद उनकी मां कनक लता सिंह को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। मां सेवानिवृत हो चुकी हैं और अभी भी हनुमान नगर दुर्ग में ही रहती है। केतकी के पति शांत स्वरूप सिंह रेलवे में कर्मचारी है।

पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि केतकी भाजपा के दिग्गज नेता विश्राम सिंह की बहू है। विश्राम सिंह भी दुर्ग में ही रहते हैं। छत्तीसगढ़ में हुए वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विश्राम सिंह को पाटन विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी थी। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना करते हुए टिकट लौटा दी थी।

पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दुर्ग में रहने वाले परिवार के सदस्यों में काफी खुशी है । उन्होंने बताया कि केतकी की जीत पर पुराना बस स्टैंड दुर्ग में पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया गया।
छत्तीसगढ़ की बेटी ने यूपी में खिलाया कमल , सपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी को 21164 वोटो से दी पटखनी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH