छत्तीसगढ़ से एक और बड़ी खबर , नगर पालिका अध्यक्ष के घर में आगजनी , कार जल कर राख , बाईक भी आई चपेट में

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से एक और बड़ी खबर , नगर पालिका अध्यक्ष के घर में आगजनी , कार जल कर राख , बाईक भी आई चपेट में
दुर्ग 10 मार्च 2022 -  नगर पालिका जामुल के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के घर में घुसकर देर रात कुछ अराजकतत्वों ने उनकी कार और बुलेट को आग के हवाले कर दिया। आग से कार जलकर पूरा तरह खाक हो गई तो वहीं बुलेट की सीट जल गई। पालिका अध्यक्ष ने इसकी शिकायत जामुल थाने में की। जामुल पुलिस मामला दर्ज कर संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुरडुंग स्थित अपने घर में सो रहे थे। देर रात डेढ़ बजे उन्हें उनके पड़ोसियों ने शोर मचाकर जगाया। वह घर से बाहर निकलते उनकी कार व बाइक जल रही थी। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने आग को बुझाया। आग बुझाने तक कार पूरी तरह से जल गई थी। बुलेट में आग पकड़ना ही शुरू हुई थी, जिसे जलने से बचा लिया गया।

जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि आग पेट्रोल से लगाई गई थी। आरोपियों ने पेट्रोल एक डब्बे में भरकर उसमें आग लगाया और उसे गाड़ियों के टायर के पास रख दिया था। इससे आग पहले टायर में लगी और उसके बाद पूरी गाड़ी में फैल गई। पालिका अध्यक्ष के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन उसे उनके बेटे ने बंद कर दिया था।

पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने संदेह जताया है कि उन्होंने दो दिन पहले सुरडुंग में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाई थी। इसे लेकर उनका वहां कुछ लोगों से विरोध भी हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में ले लिया है, वहीं कुछ फरार हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH