छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नशे में धुत्त चार युवकों ने आरक्षक की बेल्ट से की पिटाई , चारो युवक गिरफ्तार

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नशे में धुत्त चार युवकों ने आरक्षक की बेल्ट से की पिटाई , चारो युवक गिरफ्तार
अंबिकापुर 10 मार्च 2022 -  शहर की पुलिस में अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन पुलिस की कसावट के बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही नहीं अपराधी अब पुलिस पर भी हमला करने से बाज नही आ रहे है। आये दिन पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले की घटनाएं सामने आते रहते है। 

इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है। जहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक के साथ चार युवकों ने मिलकर मारपीट की है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात स्कूटी में चार युवक सवार होकर घूम रहे थे। चारों शराब के नशे में धुत थे। इसी बीच पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी देर रात नये बस स्टैंड स्थित गौरव पथ के पास से गुजर रही थी। तभी संदिग्ध युवकों को देख पुलिस की टीम रुक गई। वही युवक भागने के बजाये मौके पर ही खड़े रहे। वही जब पुलिस ने युवकों से पूछताछ करना शुरू किया तो वे पुलिस से विवाद करने लगे। इसके बाद पुलिस की टीम युवकों को पकड़कर थाने ले कर आई।

वही जब युवकों को मुलाहिजा के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया तो इस दौरान भी शराब के नशे में धुत युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पहले तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित पुलिसकर्मी हीराराम युवाद की आरोपियों ने बेल्ट से बेदम पिटाई की। 

इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया लेकिन आरोपी पीड़ित पुलिसकर्मी को पीटते रहे। आरोपियों को हावी होता देख अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आरोपी पुलिस के कब्जे में है।

पुलिस चारों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली थाने लेकर आई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस चारो आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH