छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , महिला पंच ने की खुदकुशी , विवाहित होने के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , महिला पंच ने की खुदकुशी , विवाहित होने के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग
बिलासपुर 10 मार्च 2022 -  चकरभाठा क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला पंच ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का गांव में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसके कारण महिला परेशान थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। महिला के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। चकरभाठा क्षेत्र के रहंगी में रहने वाली लक्ष्मी कुशवाहा (35) वार्ड क्रमांक 12 की पंच थीं। 

लक्ष्मी के पति मनोज कुशवाहा कोरबा में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। पंच अपनी मां और तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थीं। बुधवार की रात मां ने लक्ष्मी का शव फांसी के फंदे पर झूलते देखा जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। 

सूचना पर पुलिस ने रात में पहुंचकर कमरा सील कर दिया। सुबह स्वजन की मौजूदगी में शव फंदे से उतारा गया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला पंच का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह पर तय कर दी थी। 

महिला पंच इसका विरोध कर रही थी। लक्ष्मी के शादीशुदा होने के कारण युवक के परिवार वाले दूसरी जगह शादी के लिए अड़े थे। इससे महिला परेशान थी। पुलिस को आशंका है कि इसी कारण महिला ने आत्महत्या की होगी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने महिला के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल की जांच से आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल सकती है।

J

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH