दुर्ग की बेटी उत्तरप्रदेश में खिला सकती है कमल , सपा उम्मीदवार राम गोविंद से 10 हजार वोटों से आगे है केतकी , मायके में जश्न की तैयारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुर्ग की बेटी उत्तरप्रदेश में खिला सकती है कमल , सपा उम्मीदवार राम गोविंद से 10 हजार वोटों से आगे है केतकी , मायके में जश्न की तैयारी
बलिया 10 मार्च 2022 -  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा सीट में दुर्ग शहर की बेटी केतकी सिंह कमल का फूल खिला सकती हैं। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता राम गोविंद से 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। केतकी की जीत को लेकर उनके मायके पक्ष में भारी उत्साह है। वह रिजल्ट के इंतजार में कि कब जीत का रिजल्ट आए और वह पूरे दुर्ग शहर में जीत का जश्न मना सकें।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी केतकी सिंह आगे चल रही हैं। केतकी का मायका दुर्ग शहर है। वह सबा के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। खबर लिखे जाने तक जहां उन्हें 60,166 मत मिले हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर चल रहे सपा के उम्मीदवार राम गोविंद 49798 मतों के साथ दूसरे नंबर चल रहे हैं। यहां भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। केतकी दुर्ग के पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि उनके चुनाव प्रचार के लिए दुर्ग शहर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गए थे।

केतकी सिंह हनुमान नगर दुर्ग की रहने वाली हैं। उनका जन्म 21 जुलाई 1983 में हुआ था। भिलाई सेक्टर 8 स्थित नायर समाज के स्कूल से वह पढ़ी और वहां की मेधावी छात्रा रही हैं। केतकी दुर्ग के हनुमान नगर निवासी कनकलता सिंह की बेटी हैं। दो बहन एक भाई में केतकी सिंह दूसरे नंबर की हैं। केतकी का विवाह साल 2006 में बलिया जिले के शांत स्वरूप सिंह के साथ हुआ है। वे भाजपा के कद्दावर नेता बाहुबली हनुमान नगर निवासी बिश्राम सिंह की बहू हैं।

केतकी सिंह दूसरी बार विधान सभा चुनाव लड़ रही हैं। पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने वर्ष 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बांसडीह विधानसभा सीट से लड़ा था। पहले चुनाव में उन्होंने सपा के उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी को कड़ी टक्कर दी थी। रामगोविंद चौधरी मात्र 1200 मतों से बमुश्किल जीत सके थे। रामगोविंद चौधरी को तब 51 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में केतकी सिंह ने 50 हजार मत हासिल किए थे। इस बार केतकी सिंह ने रामगोविंद को चुनाव हरा पाती हैं कि नहीं यह कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा।
दुर्ग की बेटी उत्तरप्रदेश में खिला सकती है कमल , सपा उम्मीदवार राम गोविंद से 10 हजार वोटों से आगे है केतकी , मायके में जश्न की तैयारी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH