छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , घर मे सो रहे 03 साल के मासूम का अपहरण , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर , 11-03-2022 1:51:07 AM
रायपुर 10 मार्च 2022 - बीती रात घर मे सो रहे तीन साल के मासूम सुभाष का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया है इस मामले में बच्चे के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है बुधवार की रात राजेन्द्र नगर बूढ़ी माई मंदिर के पास झोपड़ी में तीन साल का मासूम अपने माता पिता के साथ सो रहा था , इस दौरान बाइक सवार अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को उठाकर अपने साथ ले गए बच्चे को ले जाते हुए राजेन्द्र नगर इलाके में लगे CCTV फुटेज में बदमाश दिखाई दे रहे है , अभी तक अपहृत बच्चे का पता नहीं चल पाया है।
इधर इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच और सायबर सेल की 10 टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
















