प्रदेश में आज अब तक मिले इतने नए संक्रमित , राज्य में घट रहा है कोरोना संक्रमितों की संख्या ,,
छत्तीसगढ़ , 04-07-2020 11:59:38 PM
रायपुर 04 जुलाई 2020 - राजधानी में 27 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। वहीं शनिवार को दंतेवाड़ा जिले में भी तीन नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में आज कुल 30 नए कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में आज 27 नए कोरोना मरीजों में से 04 लोग पेड क्वारंटाइन में रहे रहे थे , 01 पुलिसकर्मी है , 01 इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी है , 01 ड्राइवर , 01 दर्जी , 01 बावर्ची , 03 हेल्थ वर्कर के साथ कोचिंग सेंटर में काम करने वाला कर्मचारी , जिला शिक्षा विभाग का कर्मचारी और कुड़ा बिनने वाली महिला भी शामिल है।














