शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर , गुरुवार 10 मार्च को बन्द रहेगी शराब की सभी दुकानें , आदेश जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर , गुरुवार 10 मार्च को बन्द रहेगी शराब की सभी दुकानें , आदेश जारी
लखनऊ 10 मार्च 2022 -  उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 403 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का परिणाम गुरुवार को आएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू होगी। मतगणना के दौरान शराब और मादक पदार्थ की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों को जारी कर दिये गए हैं। आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि गुरुवार के पूरे दिन शराब की बिक्री और संचालन प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को मतगणना से पहले शराब और मादक पदार्थ की दुकान को बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं। यह आदेश सभी शराब की दुकान के मालिकों को जारी कर दिया गया है। मतगणना के बाद जीत-हार की खुशी और दुख में समर्थक शराब पीते हैं, जिसके चलते मतगणना के बाद झगड़े होते हैं। इसी को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतगणना के दिन दुकान बंद रहेंगी। निर्देश दिए गए हैं कि जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर शराब और मादक पदार्थ की बंद दुकानों की मॉनिटरिंग करेंगे। यदि कोई भी दुकान खुली मिले तो उसके खिलफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

10 मार्च को उत्तर प्रदेश में सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती और चुनाव परिणाम नहीं आ जाते तब तक शराब के ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे। मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी मदिरा की दुकानों को मतगणना से पूर्व से ही और मतगणना की समाप्ति तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मतगणना वाले दिन यानी 10 मार्च को सभी देशी ,  विदेशी मदिरा दुकान , गोदाम , बार , कैंटीन को पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी होटल, भोजनालय, मधुशाला, दुकान व किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में भी स्प्रिट युक्त, अल्कोहल युक्त मादक पदार्थ की बिक्री उपभोग एवं परिवहन या वितरण नहीं किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH