तेज रफ्तार कार को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में 06 लोगो की मौत और 05 घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में 06 लोगो की मौत और 05 घायल
इटावा 10 मार्च 2022 -  इटावा - मैनपुरी हाईवे पर नगला राठौर गांव के पास बुधवार दोपहर मिनी ट्रक की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर पहुंच गई थी इस हादसे में कार सवार 10 में से 06 लोगों ने दम तोड़ दिया। वही ट्रक चालक सहित पांच लोग घायल हैं। कार सवार सभी लोग जसवंत नगर क्षेत्र के रहने वाले और राधिका स्टूडियो टीम के सदस्य थे। ये मैनपुरी में एक शादी समारोह में फोटो व वीडियोग्राफी के लिए जा रहे थे। फोटोग्राफरों की टीम अर्टिगा कार से मैनपुरी के लिए निकली थी।

कार जसवंत नगर होते हुए इटावा - मैनपुरी रोड पर पहुंची। यहां से कुछ दूर मैनपुरी की ओर चलने के बाद सैफई थाना क्षेत्र के नगला राठौर के करीब कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी तरफ पहुंच गई। उसी दौरान सैफई से इटावा की ओर आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

मिनी ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी को मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 06 लोगों को मृत घोषित कर दिया और पांच घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में मिनी ट्रक चालक भी शामिल है। मिनी ट्रक चालक एटा के रिजौर निवासी चरण सिंह (48) ने बताया कि वह अजमेर से मशीनों के पार्ट्स लेकर बिहार और उड़ीसा जा रहा था। 

मृतकों में जसवंत नगर के गांव धरबसार निवासी मंजीत (27) पुत्र शिव प्रसाद गांव कटरा कूपचंद्र निवासी शादाब (23) पुत्र गुलजार, गांव मोहन की मड़ैया निवासी बृजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र, गुलाब बाड़ी निवासी विशेष (25) पुत्र मुनीम, महिला टोला निवासी करण (23) पुत्र सुबोध कुमार, जैन मोहल्ला निवासी विपिन कुमार (30) पुत्र अमर सिंह।

घायलो में जसवंत नगर लुधपुरा निवासी रमन (30) व अमन कुमार (18), गुलाब बाड़ी निवासी रॉकी (25), सुंदरपुर इटावा निवासी विशाल राठौर (30) पुत्र बलबीर सिंह, एटा रिजौर निवासी चरण सिंह (48) पुत्र नाथूराम (मिनी ट्रक चालक)। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगो का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH