जांजगीर कलेक्टर की फटकार का असर , राजस्व विभाग के मैदानी अमलों में आई सक्रियता ,,
छत्तीसगढ़ , 04-07-2020 11:36:03 PM
जांजगीर चांपा 04 जुलाई 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार के फटकार के बाद विषेश अभियान के तहत राजस्व विभाग के मैदानी अमलो ने जून माह में 1175 सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण किया है।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने अधिक पुरानें प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ पहले निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकरयों को 4 दिन के भीतर एक सप्ताह से अधिक पुराने सीमांकन, बटांकन, रिकार्ड दुरूस्तीकरण, नक्शा अद्यतन करना, फौती काटना, नामान्तरण, बटवारा के प्रकरणें का निराकरण करने के निर्देश दिए है।
सहायक अधीक्षक विनय पटेल ने बताया कि सीमांकन से संबंधित प्राप्त 1793 में से 1175 आवेदनों में सीमांकन की कार्रवाई कर उनका निराकरण कर दिया गया है ।
तहसील नवागढ़ में 168, अकलतरा में 165, डभरा में 131 सीमांकन राजस्व निरीक्षको व पटवारी द्वारा किया गया है। इसी प्रकार तहसील मालखरौदा मे 88, जांजगीर 86, जैजैपुर में 120, चांपा 92, सक्ती में 114, बलौदा में 109 और पामगढ़ में 102 सीमांकन किया गया है।














