कोरोना के बढ़ते मामले को स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने की अहम बैठक ,,
छत्तीसगढ़ , 04-07-2020 9:18:20 PM
रायपुर 04 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की वर्तमान हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने शनिवार अपने निवास में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिती, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने, संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों, संक्रमित मरीजों के इलाज, क़वारेन्टीन आइसोलेशन की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मेडिकल एजुकेशन रेणु पिल्लै, सेक्रेटरी स्वास्थ्य विभाग निहारिका बारीक एवं विभागों के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।














