होली के मध्येनजर राजधानी रायपुर में तैयार हो रही है गुण्डे बदमाशों की कुण्डली

रायपुर , 08-03-2022 8:42:20 AM
Anil Tamboli
होली के मध्येनजर राजधानी रायपुर में तैयार हो रही है गुण्डे बदमाशों की कुण्डली
रायपुर 07 मार्च 2022 -  रंगों के महापर्व होली में कुछ दिन बाकी है. ऐसे में रायपुर पुलिस होली में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी. पुलिस शहर के गुंडा और बदमाशों की थानों में कुंडली बनानी शुरू कर दी है. गुंडागर्दी करते पाए जाने पर पुलिस उन्हें सीधे जेल भेजेगी. सभी थानों से उनके इलाके में सक्रिय बदमाशों की लिस्ट मंगाई जा रही है. उनके वर्तमान कामकाज, अड्डा और उनके गैंग के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. इस साल की होली पर्व शांति प्रिय हो इसलिए रायपुर पुलिस एक्टिव मोड में है।

बीते कुछ दिनों से बढ़ते अपराधिक घटनाओं को देखते हुए रायपुर पुलिस होली को लेकर अलर्ट हो गई है. चाकूबाजी, अवैध वसूली और नशे के साथ ही चोरों की जानकारी रायपुर पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है. इन सभी गुंडे बदमाशों की कुंडली बनाकर होली से पहले उन्हें उठाने की तैयारी है. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों की बनाई जा रही कुंडली में करीब 400 बदमाशों के नाम शामिल हैं. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले इन बदमाशों की हर मूवमेंट की जानकारी भी रायपुर पुलिस जुटा रही है।

पुलिस विभाग के मुताबिक, शहर में 200 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और गुंडा बदमाश है. साल 2021 में पुलिस के लिस्ट में नए 42 गुंडा बदमाश और 7 निगरानी बदमाशों को शामिल किया गया है. इनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 5 से ज्यादा अपराध है. इन लोगों पर पुलिस विशेष ध्यान दे रही है. इनमें से अधिकांश पर चाकू मारने, गुंडागर्दी, वसूली और अवैध नशे के कारोबार के मामले दर्ज हैं. इसी तरह कुल 49 नए गुंडा बदमाश पुलिस की सूची में शामिल हुए है. पुलिस ने आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी बढ़ा दी है. इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई तेज कर दी है।

रायपुर शहर एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि होली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अपराध के नियंत्रण के हिसाब से कार्रवाई तो की जाएगी. शहर के गुंडा-बदमाश और निगरानी बदमाशों की जानकारियां हम इकट्ठा कर रहे हैं. इनका पहले से हिस्ट्रीसीटर बना हुआ है, उसका अध्ययन भी कर रहे हैं. उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही इस तरह की शिकायत मिल रही है. उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई होली पर्व को लेकर की जा रही है।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH