कोरे कागज में दस्तखत लेकर की धोखाधड़ी ,10 साल बाद RTO अधिकारी सहित 7 लोगो के खिलाफ केस दर्ज

दुर्ग , 08-03-2022 12:38:08 AM
Anil Tamboli
कोरे कागज में दस्तखत लेकर की धोखाधड़ी ,10 साल बाद RTO अधिकारी सहित 7 लोगो के खिलाफ केस दर्ज
दुर्ग 07 मार्च 2022 -  दुर्ग परिवहन विभाग के दो अधिकारियों , एजेंट , नामी कंपनी के फाइनेंसर और रायपुर के वाहन डीलर के खिलाफ ठगी के मामले में सुपेला थाने में 10 साल बाद FIR दर्ज हुई है। इस मामले की लड़ाई लड़ रहे बुजुर्ग को जब पुलिस से न्याय नहीं मिला तो वह लोवर कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक गया। आखिर में उसके साथ हुए कृत्य को हाईकोर्ट ने गलत माना और लोवर कोर्ट को हस्तक्षेप करके मामले में FIR दर्ज कराने के आदेश दिए। लोवर कोर्ट के आदेश के बाद सुपेला पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ 120बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है।

सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि रिसाली में प्रगति नगर कृष्णा टॉकीज रोड दुबे टेंट हाउस के पीछे रहने वाले 77 वर्षीय अमर सिंह राजपूत ने सन 1998 में अपने पुत्री के लिए बजाज प्राइस स्कूटी ली थी। इसके लिए उन्होंने बजाज ऑटो फाइनेंस भिलाई से फाइनेंस कराया था। फाइनेंस कराते समय बजाज ऑटो फाइनेंस भिलाई के फाइनेंसर ने फाइनेंस से संबंधित दस्तावेज इंश्योरेंस प्रपोजल फर्म सेल लेटर व वाहन के पंजीयन के संबंध में कुछ कोरे कागजों में फाइनेंस करा लिया था। इसके बाद अमर सिंह ने स्कूटी फाइनेंस करा ली और समय पर उसकी किस्त भी अदा कर दी थी।

बाद में विवेक अग्रवाल, प्रोप्राइटर मेसर्स वंदना ऑटो मोबाइल्स, विवेकानंद आश्रम के पास रायपुर, अनिल शर्मा (58 साल) वंदना आटो मोबाइल्स रायपुर, जितेंद्र मालवीय (26 साल) मैनेजर बजाज ऑटो फाइनेंस लिमिटेड राजबंधा मैदान रायपुर, महेंद्र बिसेन (52 साल) सेल्समैन वंदना ऑटो मोबाइलस निवासी रिंग रोड नं 1 कुशालपुर चौक गणपति विहार के पास ऑलोनी चंगोराभाठा रायपुर , RTO दुर्ग के एजेंट वेंकटेश उर्फ चिन्ना (50 वर्ष) निवासी सेक्टर 6 सड़क नंबर 12 क्वाटर नं 01/एन भिलाई नगर दुर्ग, तत्कालीन अतिरिक्त परिवहन अधिकारी दुर्ग ए.जी. गनी खान और तत्कालीन अधीक्षक अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग ललित पांडेय ने मिलकर अमर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का प्लान बनाया था। इन्होंने कोरे कागज पर अमर सिंह के दस्तखत का फायदा उठाकर वंदना ऑटो मोबाइल रायपुर से ही एक और बाइक अमर सिंह के नाम पर फाइनेंस करवा दी।

अमर सिंह ने बताया कि सातों आरोपियों ने मिलकर मेसर्स वंदना ऑटोमोबाइल्स से 30 अप्रैल 1998 को एक बाइक MP 24 EC 9959 फाइनेंस करवा ली। इसके बाद उस बाइक को छत्तीसगढ़ राज्य के नंबर CG 07 ZN 1983 में परिवर्तित करा दिया और उसे बालाघाट मध्य प्रदेश भेज दिया। 18 दिसंबर 2012 को थाना परसवाड़ा जिला बालाघाट में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हुई तो नियमतः बाइक मालिक अमर सिंह को आरोपी बनाया गया। जब पुलिस अमर सिंह के घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को बताया कि उसने कोई बाइक खरीदी ही नहीं। इसके बाद उसे उसके साथ धोखाधड़ी का पता चला।

धोखाधड़ी का पता चलने के बाद अमर सिंह ने मामले की शिकायत संबंधित थाने व पुलिस अधीक्षक से की। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा किसी भी प्रकार से कार्रवाई नहीं किए जाने से अमर सिंह ने 31 दिसंबर 2018 को बजाज ऑटो फाइनेंस लिमिटेड पुणे में पत्र भेजकर अपने कागजातों की मांग की। बजाज ऑटो लिमिटेड पुणे ने आवेदक को दस्तावेजों के संबंध में अवगत नहीं कराया और ना ही कोई कागजात प्रदान किया। इसके बाद अमर सिंह ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के हस्तक्षेप पर 10 साल बाद मामले में FIR दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, ठेकेदार के साथ पत्नी के भाग जाने से था परेशान
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, ठेकेदार के साथ पत्नी के भाग जाने से था परेशान
रात को भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया चाचा,  सुबह भतीजी के साथ हुआ फरार, सदमे में पिता ने उठाया यह कदम..
रात को भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया चाचा,  सुबह भतीजी के साथ हुआ फरार, सदमे में पिता ने उठाया यह कदम..
बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार ट्राली से टकराई, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार ट्राली से टकराई, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 06 सटोरिये गिरफ्तार, ढाई करोड़ का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 06 सटोरिये गिरफ्तार, ढाई करोड़ का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, पारा हुआ 44 डिग्री के पार, जाने क्या कहते है मौसम विज्ञानी
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, पारा हुआ 44 डिग्री के पार, जाने क्या कहते है मौसम विज्ञानी
छत्तीसगढ़ - भाजपा के टिफिन बैठक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के टिफिन से कुछ ऐसा निकला कि..
छत्तीसगढ़ - भाजपा के टिफिन बैठक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के टिफिन से कुछ ऐसा निकला कि..
07 सौ नगद के साथ सक्ती का सबसे छोटा सटोरिया सुन्दर दास गिरफ्तार, IPL सटोरियों तक नही पँहुच रहे है पुलिस के हाथ
07 सौ नगद के साथ सक्ती का सबसे छोटा सटोरिया सुन्दर दास गिरफ्तार, IPL सटोरियों तक नही पँहुच रहे है पुलिस के हाथ
शौच के लिए निकली ननद और भाभी के साथ गैंगरेप, 06 आरोपियों ने बारी बारी से दिया वारदात को अंजाम
शौच के लिए निकली ननद और भाभी के साथ गैंगरेप, 06 आरोपियों ने बारी बारी से दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, 12 दिन बाद होने वाली थी शादी, किया था यह कांड
छत्तीसगढ़ - किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, 12 दिन बाद होने वाली थी शादी, किया था यह कांड
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 05 बड़े सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 05 बड़े सटोरिये गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH