छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री का दो टूक बयान , ऑफलाइन ही होगी परीक्षा , जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा जैसा नियम कोई नहीं

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री का दो टूक बयान , ऑफलाइन ही होगी परीक्षा , जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा जैसा नियम कोई नहीं
बिलासपुर 07 मार्च 2022 -  स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में 23 साल बाद नियमित भर्ती हमारी सरकार ने की है। हमने 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की। 15 साल भाजपा की सरकार रही, उसने भर्ती नहीं की। अटैचमेंट को लेकर कहा कि आदेश दिया जा चुका है। नियमानुसार इसका पालन कराया जाएगा। आत्मानंद स्कूल की तर्ज पर हिंदी माध्यम का माडल स्कूल हर जिले में खोलेंगे। जहां आवश्यकता होगी, वहां आत्मानंद स्कूल खोलेे जाएंगे।

रविवार को अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेससाय टेकाम छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संलग्नीकरण जल्द ही समाप्त होगा। शिक्षक विहीन स्कूल में तो नियुक्ति करनी होगी, नहीं रखेंगे तो पढ़ाई कैसे होगी। आत्मानंद स्कूल की तर्ज पर हिंदी माध्यम का माडल स्कूल हर जिले में खोलेंगे। आदिवासी नेता टेकाम ने गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिले में कलेक्टर द्वारा दो आदिवासियों को जेल भेजे जाने के मामले में जानकारी लेने की बात कही। 

शिक्षा मंत्री ने कहा की स्कूलों में परीक्षा ऑफलाइन ही होगी। जो दे पाएंगे वे देंगे, जो नहीं देंगे यह उनके ऊपर है। पढ़ाई किए हैं तो परीक्षा देंगे। जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा जैसा कोई नियम नहीं है।

जिला सहकारी बैंक की एटीएम से किसानों के आठ लाख रुपये निकाले जाने के मामले में कहा कि इसके बारे में तो जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ही बताएंगे। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार बहुत अच्छी चल रही है। यहां का डंका पूरे हिंदुस्तान में बज रहा है।

विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि गोवा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। उत्तरप्रदेश में भी कांग्रेस की अच्छी स्थिति रहेगी। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता इन विधानसभा चुनाव में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH