थाने के उद्घाटन से पहले सड़क हादसे में प्रभारी इंस्पेक्टर की मौत , विभाग में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
थाने के उद्घाटन से पहले सड़क हादसे में प्रभारी इंस्पेक्टर की मौत , विभाग में शोक की लहर
लखनऊ 07 मार्च 2022 -  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए थाने उद्घाटन से पहले ही प्रभारी इंस्पेक्टर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. थाने का उद्घाटन सोमवार को होना था और इसके लिए इंस्पेक्टर तैयारियों में जुटे हुए थे. जानकारी के मुताबिक लखनऊ के नवसृजित थाना सैरपुर के उद्घाटन से पहले ही देर रात सड़क हादसे में प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ संजय कुमार की मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आनन फानन संजय कुमार को ट्रामा ले कर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संजय कुमार यहां एल्डिको में परिवार के साथ रहते थे।

जानकारी के मुताबिक सीतापुर रोड भिठौली क्रासिंग के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने इंस्पेक्टर सैरपुर संजय कुमार की कार में टक्कर मार दी. हादसे में संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. संजय कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे. वह 2001 बैच के थे. ACP अलीगंज अली अब्बास ने बताया कि इंस्पेक्टर अपनी प्राइवेट गाड़ी से थे. वह गश्त कर रहे थे. इस बीच भिठौली क्रासिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी. कार वह खुद चला रहे थे. उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं. संजय कुमार की मौत की खबर सुनकर पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

बता दें कि राज्य सरकार ने कुछ माह पहले मड़ियांव और काकोरी क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर सैरपुर थाने का गठन किया था. लेकिन चुनाव की व्यस्तता के कारण नए थाना परिसर का उद्घाटन नहीं हो सका. वहीं लखनऊ में चुनाव खत्म होने के बाद इसका उद्घाटन सोमवार को किया जाना था और पुलिस कमिश्नर को थाने का उद्घाटन करना था. वहीं डॉ संजय कुमार उद्घाटन में शामिल होने के लिए पुलिस अफसरों को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित कर रहे थे।

18

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH