अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या , आरोपी पति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या , आरोपी पति गिरफ्तार
गोसाईगंज 07 मार्च 2022 -  गोसाईंगंज में शनिवार रात अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला की भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अर्जुनखेड़ा निवासी सुनील के मुताबिक वर्ष 2011 में बहन जया रावत की शादी जौखंडी निवासी कुलदीप कुमार से हुई थी। आरोप है कि कुलदीप को शक करने की आदत थी। वह पत्नी पर भी लांछन लगाता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी कुलदीप ने पत्नी पर दूसरे युवक से मिलने का आरोप लगाया था। जया ने पति के इस आरोप को सिरे से नकार दिया था। 

इस पर आरोपी ने पत्नी के हाथ पैर बांध कर उस पर डण्डे से ताबड़तोड़ कई वार किए थे। मारपीट में जया का सिर बुरी तरह से फट गया था। इसके बाद भी कुलदीप नहीं रुका। जया दर्द से कराहती रही। जिसकी आवाज सुन कर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने महिला के भाई सुनील को वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। 

वहीं, जया को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज शैलेंद्र गिरी के मुताबिक सुनील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके मुताबिक शादी के 11 साल होने के बाद भी कुलदीप और जया के संतान नहीं हुई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल

छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..

छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..

छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH