ट्रैफिक पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की ऐसी मिशाल की कायल हो गए बड़े से बड़े अधिकारी

रायपुर , 07-03-2022 3:33:21 AM
Anil Tamboli
ट्रैफिक पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की ऐसी मिशाल की कायल हो गए बड़े से बड़े अधिकारी
रायपुर 06 मार्च 2022 -  हमारे यहां इंसानियत शब्द का इस्तेमाल तो धड़ल्ले से होता है, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग हैं, जिनमें इंसानियत देखने को मिलती है. दरअसल, इंसान के अंदर जो सद्गुण पाए जाते हैं, उन गुणों का जिसके हृदय में समावेश हो, उसी को इंसानियत कहते हैं. एक इंसान होने के नाते हम सबका फर्ज है कि एक दूसरे की सहायता करें. अगर कोई मुसीबत में हो तो उसकी मुसीबत को अपनी मुसीबत समझ कर उससे उबरने में उस व्यक्ति का सहयोग करें. तभी इंसानियत की मिसाल दी जा सकती है. खासकर जो लोग चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं, उनकी मदद तो जरूर की जानी चाहिए. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर आजकल खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने विकलांग को सड़क पार कराने के लिए सभी गाड़ियों को रूकवा दिया।

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक विकलांग बैठकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी हाथ देकर गाड़ियों को रोके हुए है, ताकि विकलांग आराम से सड़क पार कर सके. ऐसी मानवता बहुत कम ही देखने को मिलती है. आमतौर पर आते-जाते लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सड़क पार करने में असमर्थ है और कौन नहीं, लोगों को बस अपने काम से मतलब होता है. दुनिया में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं, जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारी अवनीश शरण ने दिल छू लेने वाली इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'इससे खूबसूरत तस्वीर और क्या हो सकती है'. इस तस्वीर को अब तक 5 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 350 से अधिक लोगों ने पोस्ट को रिट्वीट भी किया है।
ट्रैफिक पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की ऐसी मिशाल की कायल हो गए बड़े से बड़े अधिकारी

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH