सुरक्षा बलों में कोरोना की घुसपैठ , इतने जवान मिले संक्रमित ,,
छत्तीसगढ़ , 04-07-2020 4:29:11 PM
दंतेवाड़ा 04 जुलाई 2020 - नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में फिर से CRPF के पांच ज़वान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, ये जवान जावंगा क्वारेंटीन सेंटर में क्वारेंटाइन थे ।
सभी जवान CRPF की 231वीं बटालियन के हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने इसकी पुष्टि की है।
वहीं कांकेर जिले में भी बीएसएफ के 8 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, ये सभी जवान अन्तागढ़ कैम्प में पदस्थ हैं, सभी जवान छुट्टी से वापस लौटे थे।














