ठीक से पहचान लीजिए यही दोनो है रायगढ़ ATM वैन लूट काण्ड के आरोपी ,
छत्तीसगढ़ , 04-07-2020 4:17:12 PM
रायगढ़ 4 जुलाई 2020 - ATM कैश वैन लूट और मर्डर मामले के दोनों आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार की दोपहर कैश वैन के ड्राइवर और गार्ड की गोली मारने के बाद दो लूटेरे ATM में पैसा डालने जा रहे दो लोगों से 14 लाख 50 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।
घटना का सी सी टी वी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें लूट की पूरी वारदात और गोली मारकर हत्या कर दोनों बाइक सवार लूटेरे पिस्टल लहराते हुए बाइक से ही फरार हो गए थे।
दोनो आरोपीयो को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पिस्टल सहित लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है ।














