चलती ट्रेन से पुलिस को चकमा दे कर फरार हुए प्रेमी प्रेमिका , बाथरूम जाने का किये थे बहाना

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चलती ट्रेन से पुलिस को चकमा दे कर फरार हुए प्रेमी प्रेमिका , बाथरूम जाने का किये थे बहाना
मथुरा 05 मार्च 2022 -  यूपी के मथुरा के कोसीकलां रेलवे के पास महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से प्रेमी-प्रेमिका के चलती ट्रेन से कूद कर फरार होने का मामला सामने आया है. यह घटना कल यानी शुक्रवार सुबह की है. दरअसल महाराष्ट्र पुलिस दोनों को उत्तराखंड के रुद्रपुर से ट्रांजिट रिमांड पर नासिक लेकर जा रही थी. वहीं, प्रेमी युगल को तलाशने में महाराष्ट्र पुलिस के साथ मथुरा जीआरपी भी जुटी हुई है.

बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक के अंबड़ थाना क्षेत्र का राहुल पिछले साल सितंबर में 15 साल की किशोरी को लेकर भाग गया था. इसके बाद किशोरी के पिता ने थाने में राहुल के खिलाफ बेटी का अपहरण करने की एफआईआर दर्ज कराई थी. वहीं, लंबी कवायद के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को उत्‍तराखंड के रूद्रपुर से पकड़ा था।

इस बीच आज महाराष्ट्र पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को रूद्रपुर से अपने राज्‍य लेकर जारी थी. इस दौरान उनके साथ अंबड़ थाने के उप निरीक्षक किरन देवीदास शिवाले, सिपाही कमलेश देवीदास आव और महिला सिपाही विमल एच पचैरे थे. यही नहीं, लड़के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी. जबकि किशोरी महिला सिपाही के साथ थी।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस प्रेमी युगल को मंगला एक्सप्रेस से नासिक लेकर जा रही थी. इस बीच शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोसीकलां रेलवे स्टेशन से पहले किशोरी और उसके प्रेमी ने टॉयलेट जाने की बात कही. वहीं, कोसीकलां के नजदीक ट्रेन के धीमे होने पर महिला और पुरुष सिपाही दोनों को ट्रेन के शौचालय में लेकर गए. इस दौरान दोनों सिपाहियों को धक्का देकर चलती ट्रेन से कूद गए. हालांकि पुलिस ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रुकवाया, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से काफी आगे निकल गई थी।

इसके बाद पुलिस ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका उसके हाथ नहीं लगे. वहीं, मथुरा के जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि महाराष्‍ट्र पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को बरामद कर रूद्रपुर से ट्रांजिट रिमांड पर नासिक लेकर जा रही थी, इस बीच वह कोसीकलां स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर भाग गए. नासिक पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH