दीपक ठाकुर की अगुवाई में बाराद्वार में भी भाजयुमो ने किया प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन ,,
छत्तीसगढ़ , 04-07-2020 4:04:26 PM
बाराद्वार ( छत्तीसगढ़ ) 04 जुलाई 2020 - भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर सक्ती विधानसभा के सक्ती नगर, बाराद्वार, सक्ती ग्रामीण तथा सारागांव मंडल के युुवा मोर्चा कार्यकर्ता द्वारा अपने निवास के बाहर 3 की संख्या में दोपहर 3 बजे प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया ।
बाराद्वार नगर में जिला मंत्री दीपक ठाकुर के निवास के बाहर अरूण शर्मा एवं जयप्रकास साहू के अगुवाई में प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में पुतला दहन किया गया ।
दीपक ठाकुर ने प्रदेश सरकार के युवाओ से किये वायदो को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ना तो बेरोजगारी भत्ता दिया गया ना ही किसी प्रकार की भर्ती की गई है वही सरकार के द्वारा भर्ती पर रोक लगाकर युवाओ के साथ छलावा किया है साथ ही जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के निवास पर जब कोई बेरोजगार आत्मदाह करता है तो सरकार उस पर मानसिक रोगी होने का लांछन लगाती है युवाओ के आवाज को जब भाजयुमो प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करती है तो कांग्रेस सरकार के द्वारा उसे भी रोका जाता है इन्ही सभी विषयो को लेकर युवा मोर्चा आज प्रदेश स्तर में विरोध कर पुतला दहन कर रही है ।सक्ती विधानसभा के सक्ती नगर में अभिषेक शर्मा, ग्रामीण मंडल में पहलवान दास महंत, बाराद्वार मंडल में गेंदराम मनहर तथा सारागांव मंडल में गीता बनाफर के नेतृत्व में पुतला दहन अनको जगहो पर किया गया ।














